30 अगस्त को किया था प्रशासनिक सेवा से अलग होने का एलान, व्यक्तिगत कारणों का दिया था हवाला
सोशल मीडिया पर लिखा- ‘प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो, बढ़े चलो
लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
राजधानी लखनऊ मे उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर हो गया है। प्रशासनिक सेवा से अलग होने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका इस्तीफा मंगलवार, 15 सितंबर से प्रभावी हो गया। दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त को आईएएस सेवा से इस्तीफा देने का एलान किया था।दिव्या मित्तल के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई। उन्होंने सेवा से अलग होने के फैसले के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया था। आईएएस अधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दिव्या मित्तल ने कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालीं और कार्यशैली को लेकर भी चर्चा में रहीं।इस्तीफा प्रभावी होने के दिन दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर संक्षिप्त संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो, बढ़े चलो।’ उनके इस संदेश को प्रशासनिक सेवा के बाद जीवन के नए अध्याय की ओर बढ़ने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद उनके आगामी कदम को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, उन्होंने अपने अगले कदम के बारे में फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।




