तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
तिलौथू प्रखंड स्थित सरस्वती विद्यामंदिर तिलौथू की छात्रा प्रिया राज नीट-2026 की परीक्षा 610 अंक लेकर उत्तीर्ण की है, जो संपूर्ण भारत में 7102 वां रैंक है। बहन प्रिया राज जितेंद्र सिंह की सुपुत्री हैं जो तिलौथू पूर्वी के पैक्स अध्यक्ष एवं प्रखर समाजसेवी है। बहन प्रिया राज सरस्वती विद्या मंदिर तिलौथू की 2024 की द्वादश उत्तीर्ण छात्रा हैं।बहन प्रिया राज एवं उनके पिता को विद्यालय के विशालकाक्ष में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिन्हा ने अंग वस्त्र एवं विद्यालय की वार्षिक पत्रिका अर्चना देकर सम्मानित किया तथा उनकी सफलता के लिए बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उनकी सफलता से विद्यालय परिवार में प्रसन्नता की लहर व्याप्त है ।तथा अध्यनरत भैया बहनों के लिए प्रेरणादायक भी है। प्रिया राज ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं इस विद्यालय में पढ़ती थी तो केवल पुस्तकों की पढ़ाई को ही प्राथमिकता देती थीं विद्यालय के जो अन्य क्रियाकलाप (Activity) होती है उस पर मैं ध्यान नहीं देती थी, लेकिन जब यहां से दूसरे स्थान पर पढ़ने के लिए गयी तो मुझे यहां के क्रियाकलापों की आवश्यकता हुई जैसे किसी जयंती के अवसर पर मंच से अपने विचार व्यक्त करना, वंदना की तैयारी करते हुए वंदना सभा पर समाचार वाचन,प्रेरक प्रसंग कहना तथा शिशु सभा में भाग लेना आदि। इससे समाज में बोलने और समझने की क्षमता का विकास होता है, अतः आप सभी मन लगाकर तो पढ़े ही लेकिन अन्य क्रियाकलापों में भी भाग लें। इससे अन्य क्षेत्र की भी ज्ञान प्राप्त होती है,तथा आत्मविश्वास बढ़ता है। इन्होंने आगे की पढ़ाई के बारे में बताया कि वह डॉक्टर की पढ़ाई करेगी और एक कुशल चिकित्सक बनना चाहती हैं।अंत में वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




