प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव स्थित भोलथा चौक के समीप स्कॉर्पियो की ठोकर लगने से 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं घटना के बाद स्कॉर्पियो के चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को ईलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां जख्मी युवक का ईलाज चल रहा है।जख्मी युवक की पहचान गोरिना गांव के हुलास राय के 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। वहीं थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि धटना की सूचना नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन की जा रही है ।



