प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर दरभंगा समस्तीपुर सड़क के एचपी गैस गोदाम के बगल के ट्रैक्टर गोदाम में बुधवार की रात अचानक आग लगने से लगभग चार-पांच लाख के ट्रैक्टर के पार्ट्स जलकर राख हो गए सूचना पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड ने आग पर स्थानीय लोगों के सहयोग से काबू पाया। ट्रैक्टर मिस्ट्री अर्जुन कुमार साह का कहना है कि लगभग मेरे ट्रैक्टर बनाने के सभी औजार के अलावा अन्य कागजात जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना पर हम लोग पहुंचे हमारा घर मुख्य सड़क के उस पार था। श्री साह ने आशंका जताई है कि प्रवीण सिंह के भाड़े के मकान में मेरा गोदाम था ,किसी ने आग लगाकर मुझे क्षति पहुंचाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।



