तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
राधा शांता कॉलेज ग्राउंड, तिलौथू में शुक्रवार को स्काई फिजिकल एकेडमी द्वारा बिहार पुलिस एवं भारतीय सेना में चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में दर्जनों अतिथियों समाजसेवियों ने भाग लिया। मंच संचालन राधा शांता महाविद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर एवं अच्छे वक्ता विनोद कुमार सिंह ने किया। अतिथिगण डॉ अशोक कुमार सिंह प्राचार्य राधा शांता कॉलेज, शिक्षाविद ओम प्रकाश ओम जी,विंग कमांडर अभय यादव एयरफोर्स,अमरेंद्र सिंह पीएनबी मैनेजर, योगेन्द्र कुशवाहा समाजसेवी अध्यक्ष सर्व जन कल्याण संस्थान,उमेश यादव मुखिया ग्रामपंचायत इंद्रपुरी, सुरज यादव आर्मी मैन,अजय यादव इंटर नेशनल कोच, सभी ने सामूहिक रूप से फीता काटकर मंच का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का आयोजन सरोज कुमार प्रोपराइटर द्वारा किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। समारोह में बिहार पुलिस एवं भारतीय सेना में चयनित कुल 14 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इन युवाओं की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनकी उपलब्धियां अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और यह उपलब्धि सिद्ध करता है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की ओर से “मेहनत आपकी, सफलता हमारी”, “आपकी मेहनत, हमारा मार्गदर्शन, आपकी सफलता हमारा गर्व,जैसे प्रेरणादायक संदेश प्रस्तुत किए गए। साथ ही अभिभावकों से अपने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शारीरिक तैयारी के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की गई।आयोजकों ने बताया कि संस्थान में अनुभवी एवं समर्पित प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां सर्वश्रेष्ठ फिजिकल ग्राउंड, नियमित रनिंग एवं फिटनेस टेस्ट, लिखित परीक्षा की विशेष तैयारी, अनुशासित वातावरण तथा कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं की सुविधा उपलब्ध है। मुखिया उमेश यादव के पंचायत सरकार भवन में उपलब्ध लाइब्रेरी, जो हर तरह से सुसज्जित है,उसमें रीटेन तैयारी के लिए आने को प्रेरित किया गया। सभी चयनित छात्र छात्राओं को सभी लोगों ने शुभ कामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।प्राचार्य अशोक कुमार ने सभी छात्र छात्राओं को पढ़ाई कभी नहीं छोड़ने की प्रेरणा दी।और कहा कि शिष्टाचार,प्रेम,और अनुशासन ही जीवन का मूल मंत्र रखें।वो छात्र छात्राएं जिनको सम्मानित किया गया।ममता कुमारी (नयागांव), ममता कुमारी (महाराजगंज), स्नेहा कुमारी (भदोखरा), कौशल्या कुमारी (बसडीहा), अंजू कुमारी (हुरका), कमलेश कुमार (सैंना), गौतम कुमार (तिलौथू), धनंजय कुमार (सरैया) एवं विकास कुमार (आमरा)।बलजीत यादव (चटनी), मुन्ना कुमार यादव (नयागांव), रंजीत कुमार यादव (कैथी), जगन्नाथ यादव (नयागांव) एवं पंकज कुमार (आमरा)।कार्यक्रम के अंत में सभी चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने तथा समाज में सकारात्मक एवं प्रेरणादायक माहौल तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।पूजा कुमारी, मुस्कान कुमारी ने सक्रिय रूप से इस कार्यक्रम के संपन्न होने में भूमिका निभाई। उदय यादव, नागेंद्र कुमार,धीरेंद्र यदुवंशी, बिट्टू बाबू,अरविंद चौधरी, सिट्टू कुमार ने सम्मान समारोह मे स्काई फिजिकल अकादमी के लिए समर्पित भाव से खड़े रहे।



