प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव में दो पक्षों में आपसी विवाद में दो महिला घायल हो गयी। जिसे इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। घायल की पहचान हजपुरवा गांव के अजय भगत की पत्नी 30 वर्षीय ममता देवी व अरूण भगत की पत्नी 36 वर्षीय लक्ष्मी देवी के रूप में पहचान हुई है। इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रियंका भारती ने बताया कि ममता देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है। एक का इलाज सीएचसी में जारी है।



