प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिला के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के चकमेहसी पंचायत अंतर्गत उत्तरासाढ़ी के निकट दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट व रोड़ेबाजी में पांच जख्मी हो गए।जबकि रोड़ेबाजी में कई चोटिल हो गए।सूचना पर सदर 2 डीएसपी विजय महतो के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस पहुंची।वही शुक्रवार रात ही एसपी अशोक मिश्रा, डीएम रोशन कुशवाहा, सदर एसडीओ दिलीप कुमार भी पहुंचकर जानकारी लेने के साथ शांति व्यवस्था बहाल करने में मुस्तैद रहे।वही विवाद के बाद रविवार तक पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।जानकारी के अनुसार सड़क पर बाइक ले जाने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया।जिसके बाद एक पक्ष के सैकड़ों लोगों ने दूसरे पक्ष बाइक सवार युवकों की पिटाई कर दी।जिसमें 5 युवक जख्मी हो गया।इसके बाद एक युवक बगल के घर में छीपने का प्रयास किया।जिसके बाद उस घर पर भी रोड़ेबाजी कर दी।जिससे घर की एक महिला जख्मी हो गई।सभी जख्मी का इलाज सदर अस्पताल समस्तीपुर में कराया गया।जख्मी में चकमेहसी पंचायत के वार्ड 4 यदुमेहसी का चंदन कुमार,गुड्डू कुमार,रोशन कुमार,सुनील सहनी व उत्तरा साढ़ी की रूपम देवी शामिल है।इधर मामले को लेकर दोनो पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है।घटना को लेकर दोनो पक्ष में तनाव व्याप्त है।तनाव को देखते हुए रविवार को भी सीओ शशि रंजन, बीपीआरओ संतोष चौरसिया,सदर टू डीएसपी विजय महतो सहित जिला से पुलिस बल सहितचकमेहसी,कल्याणपुर पुलिस कैंप कर रही है।



