प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के अजना पंचायत के वार्ड नंबर 9 के वार्ड सदस्य चंदा देवी व नल जल के सचिव रमेश कुमार राय द्वारा अनुरक्षक मद में पंचायत सचिव अनिल कुमार मिश्रा द्वारा भेजे गए 24 000 रुपए के भुगतान में अनुरक्षक बिल्कुल दास के खाते पर नहीं देने को लेकर शिकायत जताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। श्री दास ने अपने आवेदन में दर्शाया है कि वार्ड सदस्य नल जल के वार्ड सचिव आघे पैसे की मांग नजराना के रूप में कर रहे हैं नहीं देने पर भुगतान करने से कतरा रहे हैं। जबकि बार-बार पंचायत सचिव श्री मिश्रा ने सचिव वार्ड सदस्य को अभिलंब भुगतान खाते में करने का निर्देश दिया है। फिर भी पंचायत सचिव के आदेश की अवहेलना की जा रही है। पीड़ित अनुरक्षक ने शिकायत की प्रति प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को सौंपी है। वार्ड के लोगों का कहना है कि नल जल सचिव वार्ड सदस्य दबंगई कर रहे हैं।



