कोचस/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
रुद्र हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ के छठे दिन सोमवार को नगर भ्रमण के बाद पंचमुखी हनुमान की मूर्ति नये बने मंदिर में स्थापित किया गया।यज्ञ समिति से जुड़े राम प्रपन्नाचार्य ऊर्फ राणाजी व मंदिर पुजारी वशिष्ठ दास ने बताया की काशी के विद्वान् आचार्यो की मौजूदगी में फूल वास,फल वास व गंगाजल वास के बाद भगवान शिव,नंदी व पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति को लेकर श्रद्धालुओं ने जुलुस के साथ पूरे शहर का भ्रमण कराया.नगर भ्रमण के दौरान गाजे बाजे के साथ कोचस सूर्य मंदिर पुष्कर तालाब से शुरू होकर चौक,पुरानी छावनी,पुरानी बाजार शिव मंदिर व विभिन्न गलियों से होते हुए शिव मंदिर पोखरा पर समापन किया गया,जहां पूजन-अर्चन के बाद नवनिर्मित मंदिर में पंचमुखी हनुमान को स्थापित किया गया।जुलुस का नेतृत्व अध्यक्ष कमलकांत केसरी,महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास जी महराज,मनोज राय,राकेश सिंह ऊर्फ तिवारी बाबा कर रहे थे।मौके पर कृष्णा तांती,जितेन्द्र श्रीवास्तव,रेखा देवी,चिंता देवी,संजय चौधरी समेत काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।



