कोचस/रमेश कुमार पांडेय/Etv News 24
मिर्जापुर(यूपी) से पटना जाने के दौरान लहेरी पेट्रोल पंप के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर सोमवार को एक पिकअप चालक लू की चपेट में आने से बेहोश होकर सड़क किनारे गिर पड़ा।आसपास के लोगों ने उसकी स्थिति देखकर तत्काल उपचार के लिए सीएचसी लाया,जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने बताया कि चालक पूरी तरह लू की चपेट में आ चुका है।हालांकि,अभी इसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.फिर भी इसकी हालत सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।चालक की पहचान पटना जिले के खूसरूपुर मुस्लिम टोला निवासी विजय साह के पुत्र मंटू कुमार के रूप में किया गया है.इसकी जानकारी परिजनों को दी गयी है.



