प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड से मनोज राय को चौथी बार राजद प्रखंड अध्यक्ष चुना गया!आज सोमवार को पूसा प्रखंड के अंतर्गत कस्तूरबा ट्रस्ट परिसर में प्रखण्ड राजद अध्यक्ष के पद पर हुये चुनाव में मनोज राय को एक बार फिर से सर्वसम्मति से चौथी बार अध्यक्ष चुना गया।प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर एवं सह निर्वाची पदाधिकारी जितेन्द्र सिंह चंदेल के निगरानी में सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने बधाई देते हुये कहा कि मनोज राय को सर्वसम्मति से चौथी बार चुने जाने पर यहां संगठन और भी मजबूत होगा।मौके पर सुबोध यादव, रामशरण महतो, दिलीप यादव, पलटन सिंह, चंदेश्वर राय, शिवशंकर राय, राम सिंगार राय, चंद्रशेखर राय, राजेश कुमार, उमेश राय, विपीन राय उमेश गुप्ता, रंजीत राय, विजय साह, अजीत राय, अशोक राय, शत्रुघ्न सिंह, राजनन्दन राय, विपीन राय, रामनरेश राय, शिवशंकर राय, मोo अली खान, उमेश प्रसाद, बबलू राम, मनोज कुमार, संदीप सरकार तथा मोo तौफीक उमर आदि मौजूद थे l



