प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का वार्षिक समारोह अब 3 मार्च को होगा, साथ ही10वीं वर्षगांठ का भव्य उत्सवपटना, 26 फरवरी 2025:अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वार्षिक समारोह की तिथि में अपरिहार्य कारणों से परिवर्तन किया गया है। यह कार्यक्रम जो पहले 2 मार्च 2025 को आयोजित होने वाला था, अब 3 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा।हम बेहद गर्व और प्रसन्नता के साथ यह घोषणा कर रहे हैं कि 3 मार्च 2025 को हमारा संस्थान अपनी गौरवशाली 10वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। यह दिन हमारे अथक परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। यहअवसर हमें उन सभी का आभार व्यक्त करने का अवसर भी प्रदान करता है, जिनकी प्रेरणा और सहयोग ने हमारी इस सफल यात्रा को संभव बनाया।एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है और समाज को सशक्त बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में लगातार प्रयासरत रहा है। इन दस वर्षों की यात्रा हमारे मूल्यों, सिद्धांतों और सतत विकास की गाथा है।इस विशेष अवसर पर, हम आप सभी को सादर आमंत्रित करते हैं कि आप अपने परिवार सहित इस यादगार एवं प्रेरणादायक यात्रा के एक और महत्वपूर्ण पड़ाव के साक्षी बनें और हमारे साथ मिलकर इस दिन को अविस्मरणीय बनाएं।कार्यक्रम के अंत में आप सभी के लिए भोज (बैंक्वेट) का भी आयोजन किया गया है, ताकि इस उत्सव की खुशी और उल्लास को और भी यादगार बनाया जा सके।हम आशा करते हैं कि आप अपनी बहुमूल्य उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।



