सासाराम / बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
सासाराम (रोहतास) नगर निगम के ठीक सामने ओझा टाउन हॉल के पास नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और मार मनी के खिलाफ डिप्टी मेयर सत्यवंती देवी के नेतृत्व में धरना का आयोजन किया गया धरना को संबोधित करते हुए सत्यवंती देवी ने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है भवन कर जल कर सफाई कर का बोझ आमजन पर थोप कर प्राप्त होने वाली राशि का बंदरबाट किया जा रहा है योजना के नाम पर कमीशनखोरी हो रही है। मेयर उनके देवर और परिजनों के संरक्षण में राधिका हाउस के पास पुराना पुलिया तोड़कर जल निकासी का रास्ता अवरूद्ध किया गया । बिना नक्शा पास कराये भवन का निर्माण कराया गया और नगर निगम का कर भुगतान भी नहीं किया गया पूरे मामले की जांच अभिलंब कराई जाए ।वार्ड पार्षद केला देवी ने कहा कि नगर निगम में मेयर की मनमानी के कारण लोगों का कार्य नहीं हो पा रहा है।
नगर निगम में कार्यान्वित सभी योजनाओ की गुणवत्ता एवं भुगतान की जांच नगर निगम के बाहर के समीती से कराई जाये।समाजसेवी सरोज गुप्ता ने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार व्याप्त है मेयर मनमाने तरीके से कार्य कर रही है योजना के नाम पर कमिशन खोरी हो रही है। विकास का कार्य नही हो रहा है। वार्ड पार्षद सुकांति देवी ने कहा कि जनता ने हमें विकास के लिए वोट दिया है लेकिन मेयर की मनमानी के कारण विकास कार्य ठप हो गया है नगर निगम में भ्रष्टाचार व्याप्त है। जमीन के मुटेशन मे पुरे बिहार से अलग हटकर एक प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है उसे समाप्त कर जिलाधिकारी सह प्रशासक के समिति द्वारा निर्धारित शुल्क पटना नगर निगम के तर्ज पर लगाया जाय। पूर्व वार्ड पार्षद अतेंद्र सिंह नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिह पार्षद किरण जयसवाल सहित धारणा को संबोधित किया और नगर निगम में भ्रष्टाचार और मेयर पर मनमानी तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया साथ एक कहा कि नगर निगम क्षेत्र का विकास कार्य ठप हो गया है। अपनी कई मांगों को लेकर धरना का आयोजन हुआ था। मौके पर राजेश कुमार सुनील सिह गुलशन अफरोज मुन्ना कुमार लच्छु प्रसाद विशाल कुमार नागेंद्र पासवान गुड्ड जफर रामु चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



