प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
खरीफ महोत्सव व प्रशिक्षण ई किसान भवन में शुक्रवार को आयोजित की गई। प्रखंड क्षेत्र के किसान खरीफ महोत्सव प्रशिक्षण में भाग लिए। किसान संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार ने किसान रत्न सीताराम शर्मा के संयुक्त तत्वाधान में जय जवान जय किसान नारे के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कृषि विज्ञानी मुकेश कुमार संजय कुमार अर्जुन कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत खेतों में धान के बिचड़े डालने से लेकर रोपने तक के बारे में विशेष जानकारी देते हुए किसानों से आग्रह किया कि खेत की उर्वरा शक्ति बरकरार रखने को लेकर जैविक खाद का अधिक से अधिक प्रयोग करें। पटवन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। किसान सलाहकार धीरज कुमार इदू शेखर मनीष कुमार सिंह ने धान के उत्तम प्रभेद अराइज 6444 गोल्ड, 6129op वैराइटीज, सबौरश्री का किसानों के बीच बीज वितरण किया गया। इन प्रभेदो की विशेषता कम से कम दिनों में काम से कम पानी में अधिक से अधिक उपज देने वाली बताई गई। किस रत्न श्री शर्मा ने उपस्थित किसानों को खरीफ फसल के संबंध में अच्छे-अच्छे टिप्स के साथ जानकारी दी। किसान लालो राम, मुन्ना सहनी प्रदीप दास बलराम सिंह आदि ने कई प्रश्नोत्तर किये। इसी बीच कुछ किसानों ने प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायत में चल रहे जैविक कॉरिडोर योजना के द्वितीय व तृतीय किस्त का लाभ नहीं मिलने की शिकायत प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित विभागीय उच्च अधिकारियों से की। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जैविक कॉरिडोर के प्रभारी अर्जुन राय हैं उनसे पूछे जाने पर बताया गया कि आवंटन का अभाव। मौके पर पैक्स अध्यक्ष हिमांशु शेखर, राम वली महतो ने किसान हित में जैविक कॉरिडोर के द्वितीय ,तृतीय किस्त अनुदान भुगतान की मांग की गुहार जिला कृषि पदाधिकारी से की।



