करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरा बस स्टैंड के समीप सोमवार को एक अनियंत्रित एंबुलेंस ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी । इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जिन्हें स्थानीय सीएचसी में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थित देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि करगहर निवासी 20 वर्षीय अमित कुमार और उसी गांव के 40 वर्षीय जीतन सिंह बाइक से सासाराम जा रहे थे । इस बीच डुमरा बसस्टैंड के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित निजी एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी । इस घटना में बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे जिनके सिर में गंभीर चोटें आई । जिसे वे मूर्छित हो गए । वहीं दूसरी ओर बाइक के परखच्चे उड़ गए । ग्रामीण ने सीएचसी पहुंचाया। दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल भेज दिया । परिजनों के मुताबिक उनकी स्थिति बिगड़ती जा रही है ।




