तिलौथू रोहतास /Etv News 24/ संवाददाता हैदर अली
तिलौथू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर तिलौथू स्थित जोड़ा मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया। कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
इस दौरान मंदिर परिसर में देश की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि की कामना करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रितुराज उपाध्याय, अभय कुशवाहा, महामंत्री दिलीप राज, विश्वजीत कुमार, जनंदन चौधरी, महेंद्र ओझा, शशि भूषण प्रसाद, देव कुमार मिश्रा, अभिषेक सिंह, अभय प्रजापति, विनोद कुशवाहा, अशोक शाह, अनिल कुमार, अरुण वर्मा, विशाल कुमार, सुनील दुबे, सबीर अली कुरैसी, अभय भगत, ददन कुमार एवं रामजी चंद्रवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित यह आयोजन सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को समर्पित रहा। दीप प्रज्वलन के साथ प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम देश की सेवा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का संदेश देता है।




