प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मूसेपुर में छात्र अभिभावक ने किया जोरदार हंगामा, मध्यान भोजन के अंडे छात्रों के खाते ही आधा दर्जन छात्र की तबीयत खराब विद्यालय परिसर में होने लगी। आनन-फानन में स्थानीय चिकित्सकों ने बीमार बच्चों की चिकित्सा की। घटना की सूचना पर अभिभावक विद्यालय में पहुंचे। अभिभावक व छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रधानाध्यापक व शिक्षक शिक्षिका डर दूबक गये।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की मेनू के अनुसार छात्रों को अंडा देना था। रसोईया द्वारा अंडे को उबालकर छात्रों के बीच शिक्षक की उपस्थिति में वितरण की गई। अंडा खाते हैं विद्यालय के विभिन्न वर्गों के आधा दर्जन छात्र-छात्राओं की स्थिति खराब होने लगी। छात्रों की बीमार होने की स्थिति में अगल-बगल के अभिभावक विद्यालय परिसर में पहुंचकर छात्रों के साथ जोरदार हंगामा करने लगे। कल्याणपुर थाने से पुलिस सूचना पर विद्यालय में पहुंचकर हंगामा को काफी मकसत के बाद शांत कराया। बीमार पड़ने वाली छात्राओं में माता पूजा कुमारी की पुत्री रूहानी कुमारी सहित पांच बताया गया है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के प्रधान अध्यापक मनमानी करते हैं। इसको लेकर कई बार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से शिकायत जताई गई। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।



