नई दिल्ली/ Etv News 24/ बादल हुसैन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सुबह सुबह हुई बारिश ने दिल्ली में भारी जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा कर दी, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। प्रमुख सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों और दफ्तर जाने वाले लोगों की भारी परेशानियो का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी जमा होने के कारण गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई।बर्षा के बाद कई स्थानों पर जलजमाव हो गया, जिससे लोगों के लिए सफ़र मुश्किल हो गया तथा घंटों तक आवाजाही बाधित रही। बारिश की वजह से कई सड़कें पानी में डूब गई , जिससे मुख्य मार्गों पर यातायात धीमा हो गया।शहर के अलग-अलग हिस्सों में आवाजाही प्रभावित हुई।शहादरा, जखिरा अंडरपास, लोधी रोड, आईटीओ, रोहतक रोड, पर भारी जाम लगा गया। पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में भी यातायात प्रभावित हुआ। जिससे इलाकों में बारिश का पानी जमा होने की वजह से गाड़ियों की रफ़्तार धीमी हो गई।शहर में कई जगहों पर जलभराव की खबर मिली, जिसमें महारौली, बदरपुर रोड़ भी शामिल हैं। इस रोड पर कई घंटों तक पानी भरा रहा।




