बेगूसराय/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
बिहार में बेख़ौफ़ अपराधियों ने ईंट भट्ठा पर अंधाधुंध की फायरिंग
बेखौफ अपराधियों का एक बार फिर तांडव देखने को मिला बेगूसराय में।इस गोलीबारी में चिमनी पर काम कर रहे हैं एक मजदूर की मौत हो गई है। यह घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा स्थित चिमनी भट्टा के पास की है। बताया जा रहा है की चिमनी भट्टा पर सभी मजदूर काम कर रहे थे। तभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरु कर दिया।

जिसमें काम कर रहे एक मजदूर की गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत सिसई थाना क्षेत्र के भुर्साव गांव के रहने वाले विरसा उरांव के 22 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण उरांव के रूप में की गई है।लोगों ने इसकी सूचना नावकोठी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर हत्या के कारण की तफ़सीस शुरू कर दी है ।




