प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बिरसिंहपुर पंचायत अंतर्गत अकबरपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो जख्मी हुए परिजनों के सहयोग से ज़ख्मियों को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने जख्मी की पहचान अकबरपुर गांव के अगन दास व अमित कुमार के रूप में की गई। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सी के ठाकुर ने बताया कि अमित कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।



