तिलौथू रोहतास/Etv News 24
जिला योगासन खेल संघ, रोहतास के तत्वावधान में गुरुवार को राधा शांता महाविद्यालय, तिलौथू में जिला योगासन खेल चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन किया गया।सर्वप्रथम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रजनीश कुमार, शिक्षाविद एवं समाजसेवी ओमप्रकाश ओम जी, डॉ० अशोक कुमार प्राचार्य एवं खेल संघ के अध्यक्ष राधा शांता महाविद्यालय एवं समाजसेवी सत्या कुमार के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं खेल संस्थानों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।महाविद्यालय के प्राचार्य एवं जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में योग, स्वास्थ्य और खेल भावना का विकास करना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि जिला योगासन खेल संघ, रोहतास बिहार योगासन खेल के तत्वावधान में कार्यरत है और इसकी गतिविधियां भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त हैं।चैंपियनशिप के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न योगासन विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी किया गया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।लायंस क्लब की सचिव एवं जिला योगासन खेल संघ की महासचिव सावली सिन्हा ने कहा कि रोहतास जिले में योग खेल को नई पहचान दिलाने की दिशा में यह प्रतियोगिता एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। उन्होंने बताया कि जिले में योगासन खेल के प्रति लगातार बढ़ रही रुचि खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
10 से 14 वर्ष आयु वर्ग (लड़के) – ट्रेडिशनल योगासन- आदित्य कुमार – गोल्ड मेडल,राज करण – सिल्वर मेडल,हरिओम पांडे – ब्रॉन्ज मेडल।
10 से 14 वर्ष आयु वर्ग (लड़कियां) – ट्रेडिशनल योगासन- दिव्या कुमारी – गोल्ड मेडल,अनन्या सिन्हा – सिल्वर मेडल,रित रंजन – ब्रॉन्ज मेडल
प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में समाजसेवी एवं शिक्षाविद ओम प्रकाश, अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह, महासचिव सावली सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अवनीश मिश्रा, शशि राज, संतोष देव सिंह, लायन दीपक चौधरी, शशिकांत सिंह एवं नवल किशोर सिंह शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष एवं सूक्ष्म मूल्यांकन किया।
वहीं प्रियेश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार यादव, संस्कृति चौबे, स्वाति कुमारी एवं राजेश्वर कुमार ‘गुड्डू’ ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने तथा खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।जिला योगासन खेल चैंपियनशिप 2026 का यह आयोजन खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा निखारने का उत्कृष्ट मंच साबित हुआ तथा जिले में योगासन खेलों के विकास को नई गति प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ।



