सासाराम/रोहतास/Etv News 24
नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के लिए’नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स’ का प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। यह ‘क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया’ के कंस्टीचुएंट बोर्ड का एक हिस्सा है, जिसे हेल्थकेयर संस्थाओं के लिए मानक तय करने और एक्रेडिटेशन प्रोग्राम चलाने के लिए बनाया गया है, ताकि मरीज़ों की सुरक्षा और देखभाल की क्वालिटी सुनिश्चित की जा सके। एन ए बी एच हेल्थकेयर सुविधाओं के लिए कड़े नियम तय करता है। यह इन बातों पर ध्यान देता है कि मरीज़ों के अधिकार को लेकर जानकारी के साथ सहमति , गोपनीयता और नैतिक इलाज सुनिश्चित करने का पालन स्वास्थ्य संस्थान कर रहा है कि नहीं। इसके साथ ही इसमें इन्फेक्शन कंट्रोल, साफ़-सफ़ाई और हाइजीन के कड़े नियमों को लागू करना, दवा की सुरक्षा , दवाओं का सही डॉक्यूमेंटेशन, स्टोरेज और उन्हें देना, इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करते हुए अच्छी तरह से मेंटेन किए गए मेडिकल इक्विपमेंट के साथ सुरक्षित सुविधाएं बनाए रखना आदि को सुनिश्चित करना शामिल है। उल्लेखनीय है कि एक्रेडिटेशन के प्रकार होते हैं।सुविधा के आकार और क्षमता के आधार पर, एवं ए बी एच अलग-अलग लेवल के सर्टिफिकेशन देता है। बड़े मल्टी-स्पेशियलिटी और टर्शियरी केयर अस्पतालों के लिए फूल लेबल जबकि छोटे अस्पतालों और क्लीनिकों के लिए जो अपने क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम बना रहे हैं, एंट्री-लेवल सर्टिफिकेशन दिया जाता है ।इसी प्रकार आयुर्वेद और होम्योपैथी जैसी पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के लिए एन ए बी एच खास मानक प्रदान करता है। अस्पताल को इस मानक का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए विभिन्न जांच कमिटियों के समक्ष अपनी गुणवत्ता प्रस्तुत करना पड़ता है। काफ़ी जांच पड़ताल के बाद संतोषजनक स्थिति के बाद ही यह उपलब्धि हासिल हो पाती है।विदित हो कि आसपास के कई जिलों में एन ए बी एच प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थान नहीं है। अपनी दक्षता और गुणवत्ता के प्रदर्शन के बल पर नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार की यह उपलब्धि काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।इस उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्य डॉ पुनीत कुमार सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ बिनोद शंकर सिंह, उपाधीक्षक डा अभिषेक कामेन्दु, सहायक कुलसचिव अजय कुमार सिंह महाप्रबंधक अस्पताल संचालन उपेन्द्र कुमार सिंह के साथ ही अस्पताल प्रबंधन के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।




