करगहर रोहतास /Etv News 24
शनिवार को अररुआं और रीवां पैक्सों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के पहले दिन दोनों पैक्सों से अध्यक्ष पद के लिए तीन तथा सदस्य पद पर 33 प्रत्याशियों ने नामांकन किया । पैक्स के पूर्व अध्यक्ष देवांशु कुमार उर्फ सोनू कुमार सिंह ने अध्यक्ष पद पर तथा 19 ने सदस्य पद पर नामांकन किया । जबकि रीवा पैक्स में पूर्व पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार राय उर्फ पप्पू कुमार राय व विजय कुमार राम ने अध्यक्ष पद पर तथा 11 ने सदस्य पद पर नामांकन किया । कुल तीन अध्यक्ष पद पर तथा 33 सदस्य पद पर नामांकन किया । अंचलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिक कृषि शाख समिति अररुआं और रीवां पैक्सों में दिसंबर 20 24 में चुनाव संपन्न किया गया था । मतगणना के पश्चात दोनों पैक्सों के निर्वाचित सदस्यों ने पद से इस्तीफा दे दिया था । जिसकी वजह से कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका । ऐसी स्थिति में दोनों पैक्सों का कार्य ठप्प हो गया । जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा । जिसे देखते हुए बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार में दोनों पैक्सों में मतदान की तिथि निर्धारित की है । जिसके तहत शुक्रवार और शनिवार को नामांकन तथा 12 जून को मतदान संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है ।



