महिलाओं की संगठनात्मक भूमिका जरुरी: आरती गुप्ता
डेहरी ओन सोन रोहतास/ Etv News 24
सासाराम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की पहली जिला बैठक एवं परिचयात्मक कार्यक्रम शनिवार को सासाराम स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष पूनम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।महिला मोर्चा प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष आरती गुप्ता ने महिलाओं की संगठनात्मक भूमिका, जिम्मेदारियों और आगामी अभियानों की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक सशक्त होगा।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने पार्टी की विचारधारा, संगठन के सिद्धांतों तथा कार्यकर्ताओं के दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जनसेवा को भाजपा की प्राथमिकता बताते हुए संगठन विस्तार और समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।बैठक में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर रणनीति बनाई गई।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सरिता सिंह ने किया।इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिभूषण प्रसाद, जिला मंत्री पूर्णिमा श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष वीणा देवी, शकुंतला देवी, तारा देवी, ज्योति कुमारी, शारदा देवी, शोभा देवी, रीमा देवी, कांति देवी, सबिता कुमारी, मीरा देवी सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।




