एक के बाद एक घटित चार घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल कायम
कोचस/रोहतास/ रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
प्रखंड क्षेत्र के नरवर पंचायत में आये दिन चोरी की घटनाओं में काफी तेजी से इजाफा हो रहा है.चोर कभी बांस बल्ले के सहारे घरों में घुसकर,तो कभी स्कूलों का ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं।इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।इसे लेकर पुलिस चौकसी पर सवाल उठने लगे हैं.लोगों का कहना है कि अपराधी आये दिन कहीं न कहीं घटनाओं का अंजाम देकर बड़ी आसानी से फरार हो जाते हैं।लेकिन,घटना के बाद दिनारा पुलिस घटनास्थल पर जांच करने तक नहीं आती है।इससे लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।लोगों के अनुसार पंचायत क्षेत्र में एक के बाद एक घटित चार चोरी की घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।लोगों का कहना है दिनारा पुलिस की गश्त गाड़ी कभी-कभार किसी विशेष कार्य से ही इस क्षेत्र में दिखाई पड़ती है.घटना की तत्कालीक सूचना देने के बाद भी पुलिस घटनास्थल तक पहुंचना मुनासिब नहीं समझती है.इससे चोरों का मनोबल दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है।
एक महीने के दौरान चोरी की घटित घटनाएं एक नजर में:
केस 1.गत 24 मई की रात हरिदासपुर गांव में बांस की सीढ़ी के सहारे चोरों ने श्रीराम प्रसाद सिंह के घर में घुसकर आभूषण,कपड़े समेत लाखों रुपये की चोरी
केस 2.गत 18 जून को हरिदासपुर प्राथमिक विद्यालय से पांच क्विंटल चावल की चोरी
केस 3.गत रविवार की देर रात चोरों ने भगतगंज प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर दो क्विंटल चावल की चोरी
केस 4.गत रविवार के देर रात ही चोरों ने धनछुआ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़ करीब डेढ़ क्विंटल चावल की चोरी कर फरार हो गये.क्या कहते हैं थानेदार :ग्रामीण इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है।चोरी की घटनाओं में शामिल चोरों को चिन्हित करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।



