पारा जीरो पॉइंट के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलटी, बस में सवार थे 55 से 60 यात्री
पुलिस और रेस्क्यू टीम ने चलाया बचाव अभियान, घायलों को अस्पताल पहुंचाया
लखनऊ उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे दर्दनाक सड़क हादसा पारा थाना क्षेत्र के जीरो पॉइंट के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 42 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय बस में करीब 55 से 60 यात्री सवार थे। अचानक बस का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू टीम ने अभियान चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में घायल 42 यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, एक यात्री की मौत से हादसे का दर्दनाक पहलू सामने आया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कराते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।




