बांटी मिठाइयां और उपहार सपरिवार आनंद भवन पहुंचकर जाना बुजुर्गों का कुशलक्षेम साथ में जलायीं फुलझड़ियां
सेवा, सम्मान और आत्मीयता के साथ बुजुर्गों के बीच मनाया दीपोत्सव
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
दीपावली के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की। उन्होंने सपरिवार वृद्धाश्रम आनंद भवन पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनका स्नेहाशीष प्राप्त किया।

पुलिस अधीक्षक ने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को मिठाइयां एवं उपहार वितरित किए। इसके बाद उनके साथ फुलझड़ियां जलाकर दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। एसपी और उनके परिवार को अपने बीच पाकर बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उन्हें अपनत्व का एहसास कराया। दीपावली के इस आयोजन ने सेवा, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। बुजुर्गों के बीच पहुंचकर त्योहार की खुशियां बांटने की इस पहल की सराहना की गई।




