प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजार में बीती रात अज्ञात चोरों के द्वारा एक बर्तन की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस दौरान दुकान में रखे नगदी की चोरी की बात कही गई है। घटना की जानकारी दुकानदार को तब मिली, जब वह सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचा। पीड़ित दुकानदार कृष्ण मुरारी शाह का बताना है कि चोर बगल की दुकान का ताला काट कर पीछे के रास्ते दुकान में प्रवेश किया, इस दौरान करीब 35 हजार रुपए की चोरी होने का अनुमान है। दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखे गए बर्तन एवं अन्य सामान सुरक्षित है, जबकि नगदी गायब है। घटना की सूचना पर विद्यापतिनगर थाना की डायल 112 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। उधर चोरी की वारदात के बाद स्थानीय दुकानदार डरे-सहमे हैं वही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमी हुई है थाना अध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजार में बीती रात अज्ञात चोरों के द्वारा एक बर्तन की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस दौरान दुकान में रखे नगदी की चोरी की बात कही गई है। घटना की जानकारी दुकानदार को तब मिली, जब वह सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचा। पीड़ित दुकानदार कृष्ण मुरारी शाह का बताना है कि चोर बगल की दुकान का ताला काट कर पीछे के रास्ते दुकान में प्रवेश किया, इस दौरान करीब 35 हजार रुपए की चोरी होने का अनुमान है। दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखे गए बर्तन एवं अन्य सामान सुरक्षित है, जबकि नगदी गायब है। घटना की सूचना पर विद्यापतिनगर थाना की डायल 112 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। उधर चोरी की वारदात के बाद स्थानीय दुकानदार डरे-सहमे हैं वही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमी हुई है थाना अध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



