करगहर रोहतास /Etv News 24
रीवा ग्राम पंचायत अंतर्गत बाउर गांव में रविवार को आग से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग द्वारा मार्कड्रील कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता मुखिया सरिता देवी ने किया । मुखिया ने कहा कि आग से बचाव और सुरक्षा के लिए अग्निशमन विभाग द्वारा कार्यक्रम चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है । गर्मी के मौसम में अपने और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए आग से बचाव के उपाय जानना जरूरी है ।इस अवसर पर अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग से सुरक्षित रहने तथा घटना की स्थिति में मार्क ड्रिल के माध्यम से काबू पाने के लिए यह जानकारी दी जा रही है । उन्होंने बताया की ऑक्सीजन के संपर्क से सिलेंडर को दूर कर देना चाहिए आज की लपटे निकलते समय जट या सूती कपड़े को पानी में भिगोकर उसके ऊपर लपेटने से आज पर काबू पाया जा सकता है । वहीं दूसरी ओर इस विधि से परेशानी होने पर गैस सिलेंडर को की सीता भैया गड्ढे में जिसमें पानी भरा हो उलट देना चाहिए । आग लगने की स्थिति में धैर्य के साथ काबू पाने की कोशिश करना चाहिए । उन्होंने बताया कि रेगुलेटर को चूल्हा जलाने से पहले चक करने से आग पर काबू पाया जा सकता है विशेष परेशानी होने पर अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचित करें ।मौके पर सुग्रीव पासवान ,सिन्धु देवी , रंजन कुमार,सोमारू राम , रंजन कुमार, बाबूराम सिंह, दिनेश सिंह, विन्ध्याचल तिवारी, ललित राम, राजवंश सिंह, मृत्युंजय तिवारी, सुरेश पासवान, विजय पासवान, जनेश्वर पासवान, बालेश्वर पासवान, चन्द्र दीप पासवान, मुन्ना पासवान, तिलेश्वर पासवान, राजकिशोर पासवान, त्रिभुवन पासवान, फुलेश्वर पासवान आदि शामिल थे ।



