करगहर रोहतास/Etv News 24
शिक्षा पदाधिकारी के पूछने पर जब छात्रों ने यह बताया कि उन्हें मध्यान भोजन नहीं मिला है । इसके दूसरे दिन प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय पहुंचे एक दर्जन छात्रों को कमरे में बंद कर डंडे से बुरी तरह पीटाई करने का मामला प्रकाश में आया है । मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना को देखकर अभिभावक और ग्रामीण हतप्रभ और आश्चर्यचकित हैं । इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारी से की है ।घटना के संबंध में अभिभावकों ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों का नामांकन उन्होंने मध्य विद्यालय पिपरा खर्द में कराया है । गत शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार राम औचक निरीक्षण के क्रम में विद्यालय पहुंचे । उन्होंने एक दर्जन बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मध्यान भोजन उन्हें नहीं मिला है । इस पर बीईओ ने प्रधानाध्यापक सत्यदेव सिंह को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगी । जिससे एच एम ने गुस्से में शनिवार को एक दर्जन छात्रों को कमरे में बंद कर डंडे पिटाई कर जख्मी कर दिया । इस घटना में जख्मी शुमम पांडेय पिता सुनिल पान्डेय वर्ग 7 ,आर्यन पाण्डेय पिता अरविन्द पाण्डेय 8 ,आदित्य कुमार पिता ज्वाला कांत प्रसाद 8 , हिमान्शु कुमार पिता अजय कुम्हार 8 , विटु पिता बीर कुम्हार 8 ,प्रदीप कुमार पिता धर्मेंद्र साहू 7 ,आशु कुमार पिता विकास पान्डेय वर्ग 7 शामिल हैं। अभिभावकों ने इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारी से करते हुए कार्रवाई न होने पर प्रधानाध्यापक के विरोध एफआईआर दर्ज करने की बात कही ।इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि आवश्यक निरीक्षण के क्रम में जब बच्चों को मध्यान भोजन नहीं मिला था तो उन्होंने अपनी बात रखी इस छोटी सी बात पर बच्चों की पिटाई करना कानून जुर्म है । प्रधानाध्यापक ने मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है । इसकी शिकायत वरीय है पदाधिकारी से करते हुए कार्रवाई के लिए अनुशंसा किया गया है ।



