प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने दो शराब मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसआई अनु सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कल्याणपुर और दरभंगा जिले के मोरो थाना क्षेत्र से छापामारी कर दोनों आरोपियों को उनके घर से पकड़ा। गिरफ्तारी आरोपियों में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेता निवासी ललित महतो और दरभंगा जिले के मोरो थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी विजय कुमार यादव शामिल है!पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी चकमेहसी थाना के अलग-अलग शराब मामलों में वंचित वांछित थे।यह लंबे समय से फरार चल रहे थे।स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों की गिरफ्तारी संभव हो सकी थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आरोपियों का सीएससी कल्याणपुर में मेडिकल जांच करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है।



