भगवान भरोसे चल रहा है चेनारी सीडीपीओ कार्यालय
पांच सुपरवाइजर के जगह कई वर्षों से दो महिला प्रवेक्षिका संभाल रही है पूरा क्षेत्र
सासाराम रोहतास/Etv News 24
चेनारी प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार योजना के तहत वितरित चावल की गुणवत्ता को लेकर सेविकाओं ने शिकायत की है। उनका आरोप है कि चावल में कंकड़, धूल एवं अन्य अशुद्धियां हैं, जिससे बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा है। सेविकाओं ने मामले की जांच कर बेहतर गुणवत्ता का चावल उपलब्ध कराने की मांग की है।आंगनबाड़ी सेविका द्वारा बताया जा रहा है कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, चेनारी नेहा कुमारी द्वारा हमलोग पर चावल उठाने को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है



