डीएम के आदेश के बाद भी नहीं हुआ कोई कार्यवाई
सासाराम
सासाराम (रोहतास) आपको बता दे बढ़इयाबाग विद्यालय की शिकायतों के बाद जांच में साफ पाया गया कि वहां पूरी तरह से लापरवाही हो रही है, न ही बच्चों की पढ़ाई ढंग से हो रही है और न ही बच्चों को सरकार द्वारा दी जा रही योजना का लाभ मिल रहा है। वहां बच्चे को न ही बेंच डेस्क दिया गया है, बच्चे जमीन पर बैठ कर पढ़ाई करते है। बच्चों को मिड डे मील में सिर्फ माड़ भात दिया जा रहा है। वहीं नहीं सबसे बड़ी बात तो यह है कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी अभी तक विद्यालय के प्रबंधक को निलंबित नहीं किया गया है। 1 रूम में पढ़ रहे है सभी बच्चे 4 रूम पड़े है बंद, जब जांच में स्पष्ट है कि लापरवाही है और निलंबित करना है तो अभी तक क्यों नहीं हुआ निलंबित।



