कार्यालय/ Etv News 24
सासाराम(रोहतास) ब्रह्म-स्थान को लोकाचार में देव-स्थान का दर्जा प्राप्त है। इन्हें ग्राम देवता तथा लोक देवता भी माना जाता है। जिले में घिनहू ब्रह्म, दीपऊ ब्रह्म तथा मानिक ब्रह्म का विशेष स्थान है, जहाँ समय-समय पर भारी मेला लगता है और लोग जाकर उनके दरबार में मत्था टेकते हैं। ऐसे स्थानों में भौतिक बाधा से पीड़ित लोगों की काफी भीड़ देखी जाती है। कुछ इसी तरह की भीड़ शिवसागर थानाक्षेत्र के पाठक सेमरी गाँव के पास मानिक ब्रह्म स्थान में सरस्वती पूजा के दिन लगती है। यहाँ मेला-सा दृश्य दिखता है। भक्तों और समस्त मनकी दरंगिया पाण्डेय परिवार की ओर से यहाँ सरस्वती पूजा के एक दिन पूर्व अखंड रामचरितमानस का पाठ होता है तथा दूसरे दिन पूर्णाहुति होती है। इस संदर्भ में पाण्डेय परिवार के रामपुकार पाण्डेय उर्फ मान बाबा,पिंटू पाण्डेय तथा प्रियांशु पाण्डेय ने बताया की मानिक ब्रह्म बाबा का जन्म सरस्वती पूजा के दिन ही हुआ था, इसीलिए इस दिन उनका जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा होता है, जहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने आते हैं।



