समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर विधान सभा क्षेत्र के जितवारपुर खिरहर पोखर में 29 लाख रूपये की लागत से निर्मित छठ सीढ़ी घाट, शहर के प्रसाद घाट व नीम घाट के बीच नदी के तट पर 28.9 लाख की लागत से निर्मित छठ सीढ़ी घाट तथा शहर के वार्ड -26 में बांध से श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क ढलान कार्य का उद्घाटन स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काट कर तथा नारियल फोड़ कर किया l समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि समस्तीपुर विधान सभा क्षेत्र अब स्वर्णिम विकास के बहुआयामी शिखरों को छूने लगा है l कहा कि आज समस्तीपुर विधान सभा क्षेत्र अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों की बदौलत बिहार में कई मामलों में अव्वल और लगातार ऊँचाइयां पाता जा रहा है। यह क्षेत्र की जनता का प्यार और विकास योजनाओं और कार्यक्रमों में जन-जन की आत्मीय सहभागिता का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर विधान सभा का संपूर्ण विकास ही मकसद रहा है। जनता से जो भी वादा किया था उसे पूरा किया है। जनता का कार्य करना ही प्राथमिकता है व सदैव विकास की ओर अग्रसर रहें है और आगे भी रहेंगे ।



