समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को शिशु रोग विशेषज्ञ अजीत कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया । इस संबंध जानकारी देते हुए।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर मोहम्मद हैदर ने बताया कि पीएचसी में छोटे बच्चे के इलाज के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ नहीं थे अब आने वाले बच्चों की देखभाल शिशु रोग विशेषज्ञ करेंगं। वही कल्याणपुर ,थाना क्षेत्र के ध्रुवगामा पंचायत के अरैला टोला में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी कर एक नाबालिक किशोरी के अपहरण करने के मामले में किशोरी के साथ नामजद अभियुक्त अरैला गांव के रामचन्द्र राय का पुत्र राकेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया । इस संबंध में थाना अध्यक्ष आर के शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।



