प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद लेकर हुई मारपीट की घटना में दो जख्मी हुए। जख्मी की पहचान बेलसंडी गांव के लालधारी सिंह की 40 वर्षीय पत्नी पूनम कुमारी व 50 वर्षीय लालधारी सिंह जख्मी हुए। सी एच सी में इलाज जारी। वहीं दूसरी ओर सड़क दुर्घटना में एक गंभीर जख्मी बिरसिंहपुर पंचायत के महम्मदाबाद गांव के हरे राम साह के 20 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में पहचान की गई। मैट्रिक के परीक्षार्थी को अपनी बाइक से ठोकर मार कर स्वयं गंभीर जख्मी हो गए। सामुदायिक अस्पताल के चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने दी।



