प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 91बच्चे दानी के मुंह के कैंसर से बचाव हेतु एच पी भी (Human Papiloma Virus) वैक्सीन से प्रतिरक्षण किया गया,। शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार व जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विशाल कुमार डब्ल्यूएचओ एसएमओ , डॉ सिमना यूनिसेफ के एसएमसी सयैद नकी शेर यूएनडीपी के बीसीसीएम खालिद इरफान के ने सामुहिक उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर के किया गया। डॉ .विशाल ने बताया की इस टीकाकरण के अंतर्गत 9 साल से 14 साल तक के बालिकाओं को प्रतिरक्षित किया जाना है। पहले चक्र में राज्य से कुल 600 वैक्सीन वायल उपलब्ध करवाया गया। इस वैक्सीन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकशित होती है। जिससे संक्रमण व कैंसर का ख़तरा काफी हद तक कम हो जाता है।प्रतिरक्षित बच्चें को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के द्वारा टीकाकरण के पश्चात सर्टिफिकेट उपलब्ध करवाया गया। टीकाकरण प्रीति कुमारी व नताशा के द्वारा किया गया। मौके पर डॉ. रूबी रानी ,यूनिसेफ प्रतिनिधि शंकर सुमन चंदन कुमार सुरेंद्र प्रसाद प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनिल कुमार , वार्डन सह शिक्षिका रेखा कुमारी उपस्थित थे।



