प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में इन दोनों 2024 25 मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर युद्ध स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार की देखरेख में दिन-रात कर्मी कार्यरत हैं। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न विभागों के 100 कर्मियों को उक्त कार्य में लगाया गया है। जनरेटर के माध्यम से रात में कार्य कराया जा रहा है इसको लेकर कई टेबल कुर्सियां लगाई गई है।



