करगहर रोहतास/Etv News 24
स्थानीय सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की आयोजित बैठक उस समय स्थगित करनी पड़ी जब काफी इंतजार के बाद भी जनप्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हो सके । फल स्वरुप कोरम पुरा नहीं होने की स्थिति मे बैठक को स्थगित करनी पड़ी।बैठक में शामिल मुखिया राजू सिंह, अरविंद सिंह, अशोक सिंह , प्रखंड प्रमुख धर्मशिला देवी आदि ने बताया कि विभिन्न ग्राम पंचायतों में नई योजनाओं पर विचार विमर्श कर प्रस्ताव पारित करने के लिए पंचायत समिति की बैठक बुलाई गई थी । 20 मुखिया और 28 पंचायत समिति सदस्यों सहित 48 सदस्यों में मात्र 22 सदस्य ही बैठक में शामिल हुए । जिसकी वजह से बैठक का कोरम पूरा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि अधिकांश सदस्य बीडीओ और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी की कार्य शैली से नाखुश थे । वही दुसरी ओर कई सदस्यों को नाराजगी थी कि पंचायत समिति की बैठक में पारित किए गए प्रस्ताव पर करवाई नहीं की जाती । प्रखंड के 22 विभागों के अधिकारी बैठक में शामिल नहीं होते । फल स्वरुप उनके क्षेत्र की समस्याएं ज्यों की त्यों की यह जाती है । उन्होंने बताया कि जिला पंचायती राज पदाधिकारी से शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं की जाती ।



