तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
तिलौथू थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उत्तर पट्टी मोहल्ला से 50 लीटर महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।तिलौथू थाना अध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि रविवार देर रात प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर पट्टी मोहल्ला में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 50 लीटर महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली। हालांकि मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।थानाध्यक्ष के अनुसार, फरार आरोपी की पहचान भोला चौधरी के रूप में की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




