कोचस/रोहतास/रमेश पांडेय/Etv News 24
रोहतास पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई द्वारा पिछले दिनों घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कमाल कर दिया है.इसे लेकर स्कूल प्रबंधन में खुशी का माहौल बना हुआ है।स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ सीमा सिंह ने बताया कि सीबीएसई परीक्षा परिणाम में स्कूल के कुल 28 बच्चों में से 22 बच्चों ने प्रथम श्रेणी और 6 बच्चों ने द्वितीय श्रेणी हासिल किया है।उन्होंने बताया कि नीरज कुमार ने 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया है।वहीं,संगम तिवारी और निरीक्षा सिंह ने 85% अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है।इसके लिए प्रबंध निदेशक ने स्कूल प्रबंधन की ओर से सीबीएसई में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने बताया कि शीघ्र ही स्कूल परिसर में एक समारोह आयोजित कर सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा।



