सशक्त बनाने,जागरुक करने और सामूहिक समाधान निकालना महिला सशक्तिकरण का एकमात्र उद्देश्य
कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पाण्डेय/Etv News 24
नरवर पंचायत के खदावं गांव में गुरुवार को नारी सशक्तिकरण के तहत महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इसकी अध्यक्षता मुखिया दुर्गावती देवी ने किया।कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने,उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सामूहिक समाधान निकालने का एक सशक्त माध्यम बनाना इसका मुख्य उद्देश्य है।इस दौरान संवाद कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा,घरेलू हिंसा और उससे निपटने के उपाय,स्वास्थ्य व पोषण संबंधी जानकारी,स्वरोज़गार और वित्तीय साक्षरता,कानूनी अधिकारों की जानकारी सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी।वहीं, इसमें सफल महिलाओं की प्रेरक कहानियां,महिलाओं की पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियां,युवा हो रही बच्चियों के लिए परामर्श सत्र में कई टिप्स भी सशक्त महिलाओं के द्वारा दिया गया।इस दौरान मुखिया दुर्गावती देवी ने कहा कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण,समुदायिक विकास और जीविका से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ.इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी सभी सक्रिय दीदियों ने भाग लिया.इसमें प्रमुख रूप से सीएम सरिता दीदी,आभा दीदी,पुष्पा दीदी,सुनीता दीदी ने अपनी बातें प्रभावी तरीके से रखी।संवाद कार्यक्रम में सीसी प्रभात कुमार,मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र यादव,मनसा यादव,राजनारायण सिंह, मदन सिंह व सुग्रीव सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।



