करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुसहीं गांव के समीप गुरुवार की शाम वॉकिंग कर रही महिला को अनियंत्रित टेंपू ने टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई । इस बीच ग्रामीणों के मारपीट के भय से भाग रहा चालक पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया । ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि को कुशही निवासी नीतीश कुमार राम की पत्नी सीता देवी गांव के समीप सड़क किनारे टहल रही थी । इस बीच एक अनियंत्रित टेंपो ने टक्कर मार दी । घटना को अंजाम देकर भागने के चक्कर में टेंपू चालक पेड़ से टकरा गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया । जख्मी चालक थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का अभय राम बताया गया है ।चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंदन कुमार ने बताया कि महिला और आरआर टेंपो चालक को हेड इंजुरी है । दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया गया



