सासाराम(रोहतास) Etv News 24
समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में दिवंगत हुए डेहरी-डालमियानगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी।

इस शोक-सभा में उपस्थित जिलाधिकारी,दीपक मिश्र,पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार,उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय,अपर समाहर्ता ललितभूषण प्रसाद,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जफ़र हसन तथा वरीय उप समाहर्ता ओमप्रकाश लाल सहित अनेक पदाधिकारियों तथा शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने विमल कुमार को एक कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी बताते हुए इस दुःख की घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की सर्वशक्तिमान से प्रार्थना की।




