प्रियांशु कुमार /समस्तीपुर /बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा का हार्दिक स्वागत किया है।महासंघ के राष्टीय अध्यक्ष प्रो0 नारायणलाल गुप्ता, बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ आलोक सिन्हा ने कहा कि देश भर के विद्यालय और उच्च शिक्षा के शिक्षक इस महत्वपूर्ण घोषणा का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।महासंघ ने विभिन्न मंचों और सरकार के साथ हुई बैठकों में लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।प्रधानमंत्री द्वारा इस दिशा में लिया गया सकारात्मक निर्णय निश्चित रूप से शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है।महासंघ की राष्ट्रीय महामंत्री प्रो0 गीता भट्ट,प्रदेश महामंत्री ज्ञानेन्द्र नाथ सिंह एवं समस्तीपुर जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार ने कहा कि पिछला वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था और प्रति दस वर्ष में वेतन आयोग के गठन की परंपरा को जारी रखना केंद्र सरकार का सराहनीय निर्णय है।यह निर्णय सेवानिवृत्त और सेवारत शिक्षकों समेत समस्त कर्मचारी वर्ग के लिए राहत और प्रोत्साहन का कारण बनेगा।सभी ने कहा कि महासंघ केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करता है और आशा करता है कि आठवां वेतन आयोग मुद्रास्फीति और अन्य आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों और कर्मचारियों के व्यापक हित में सिफारिशें प्रस्तुत करेगा।



