प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के कल्याणपुर पूसा मुख्य सड़क के टारा चौक के समीप एक बाइक की ठोकर से गांव के ही साइकिल से जा रहे एक अधेड़ की मौत । मृतक की पहचान मधुरापुरटारा गांव के 65 वर्षीय मदन सिंह के रूप में की गई। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। लगभग 1 घंटे तक जाम रहने से सड़क यातायात बाधित रहा सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गई। अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा दलबल के साथ पहुंचे आश्वासन के बाद जाम हटा। वहीं स्थानीय लोगों ने ग्रामीण स्तर पर पंचायत कर मामले को शांत कर दिया। इधर अपर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन नहीं मिला है। ठोकर मारने वाली बाइक का पता लगाया जा रहा है।



