प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिला के अंतर्गत मोरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चकपहाड़ पंचायत में मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 जनवरी को किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सह युवा समाजसेवी पिंटू कुमार गिरी के द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन कर्ता स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि पिंटू गिरी ने बताया कि यह दौर मिनी मैराथन प्रतियोगिता 25 जनवरी को कराया जाएगा। एवं सफल प्रतिभागियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि बालकों के लिए 2 किलोमीटर की दौड़ एवं उम्र सीमा 16 से 21 वर्ष एवं बालिकाओं के लिए एक किलोमीटर की दौड़ होगी एवं उम्र सीमा 12 से 15 होना चाहिए। मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से टॉप टेन को मेडल दिया जाएगा। साथ ही फर्स्ट प्राइज की राशि 1100, सेकंड प्राइज की राशि 800 एवं थर्ड प्राइज की राशि 500 दिया जाएगा इसके साथ पंचायत स्तरीय सर्टिफिकेट शर्ट मेडल एवं कप स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि पिंटू कुमार गिरी एवं अन्य प्रतिनिधियों के द्वारा प्रदान किया जाएगा। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि पिंटू कुमार गिरी ने बताया कि मिनी मैराथन दौड़ पप्रतियोगिता से मानसिक सद्भावनाओं का विकास होता है। इस तरह के प्रतियोगिता से क्षेत्र के बालक एवं बालिकाओं का मनोबल दौड़ प्रतियोगिता के लिए बढ़ता है व आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।



