प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र भागीरथपुर स्थित कोल्हुआरा गांव के दो युवक गंगा घाट झमटिया से गंगाजल लेकर अपनी बाइक से समस्तीपुर आ रहे थे। इसी बीच रात में दलसिंहसराय के समीप हाईवे पर खड़ी एक ट्रक से लंगड़ा चौक के समीप बाइक टकरा गई। बाइक सवार घटना स्थल पर मौत हो गई पीछे बैठे चचेरे भाई गंभीर जख्मी हो गए। मृतक की पहचान गांव के ही विनोद कुमार प्रसाद के पुत्र 16 वर्षीय प्रभात कुमार के रूप में हुई जख्मी चचेरे भाई की पहचान गांव के ही सरोज महतो के पुत्र 15 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई।

मृतक का शव पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। घर के बगल में ही पैक्स अध्यक्ष भोला राय सहित अन्य ग्रामीणों की मदद से पीड़ित पिता विनोद ने पुत्र को मुखाग्नि दी वह इकलौता पुत्र था। दूसरे जख्मी की इलाज समस्तीपुर के एक निजी क्लीनिक में कराई जा रही है। माता का रोते रोते बुरा हाल देखा गया। ग्रामीणों ने बताया भाई जलाभिषेक करता। दुनिया से चला गया। पिता व माता रोते-रोते कह रही थी कि घर का चिराग बुझ गया।



