प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिले के अंतर्गत विद्यापतिनगर प्रखंड मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत में शुक्रवार को एनडीए कार्यकर्ताओं के द्वारा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत घर-घर दस्तक देकर सरकार की उपलब्धियां बताई गई। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर चलाएं गए इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की सक्रियता अभी से ही बढ़ा दी है। एनडीए कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी को लगातार चौथी बार जीत दिलाने के लिए घर घर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान एनडीए के सभी घटक दलों के नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे। संपर्क अभियान का नेतृत्व करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की वर्तमान एनडीए सरकार की उपलब्धियों एवं जनहित में किए जा रहे विकास कार्यों को देखते हुए एनडीए की सरकार फिर से बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत को नई पहचान दिलाई है। लोजपा नेता कैलाश पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने बिहार को बीमारू राज्य की शृंखला से बाहर निकाला है। युवा जदयू जिलाध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि स्थानीय विधायक और बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घरों तक विकास पहुंचाने का काम किया है। बताया कि सरकार लगातार लोगों की खुशहाली व तरक्की के लिए संकल्पित है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह टुनटुन ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। मौके पर भाजपा नेता अमित बिट्टू, प्रकाश पिंटू,संतोष कुमार सिंह,बच्चा सिंह, रामाधार झा,प्रवीण गिरि, चंद्रकिशोर सोनी,मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह,संजीत सहनी, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह,पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, रामबिहारी सिंह पप्पू,जदयू नेता पंकज सिंह,सुबोध सिंह,सुधीर कुशवाहा, नवीन सिंह,शिवम झा, दिनेश पासवान, सुनील पासवान, अमरनाथ सिंह मुन्ना,मो.मोईन, मो. हैदर, मो. अनवर, मैनेजर साह, नारायण दास, संतोष साह, राकेश साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



